Tuesday, July 26, 2011

शोर-ए-दिल

बन्दा हूँ, भगवान नहीं हूँ |
पत्थर का इंसान नहीं हूँ ||

वक़्त के साथ, बदल सकता हूँ |
कोई वेद-पुरान नहीं हूँ ||

मैं भी गलती कर सकता हूँ |
धर्म नहीं हूँ, ज्ञान नहीं हूँ ||

हर्फ़ हूँ मैं, मिट जाने वाला |
गीता नहीं, कुरान नहीं हूँ ||

बुरा लगे जो, आँख किसी को |
ऐसा कोई, निशान नहीं हूँ ||

सीख रहा हूँ, रस्में-ज़माना |
इतना भी, अनजान नहीं हूँ ||

अपने से मत बेहतर समझो |
'शशि' हूँ ,आसमान नहीं हूँ ||

No comments:

Post a Comment