Showing posts with label शशि मेहरा. Show all posts
Showing posts with label शशि मेहरा. Show all posts

Saturday, November 24, 2012

माँ भवानी की स्तुति ---------- गा के देखें

माँ भवानी की स्तुति ---------- गा के देखें

तर्ज़ – ओ दूर के मुसाफिर, हमको भी साथ ले-ले
दर पे तेरे भवानी, संसार सर झुकाये, मांगी मुरादें पाये |
तेरे करम को अम्बे, कैसे कोई भुलाए, सुख-चैन तू लुटाये ||
1 जिसने तुझे पुकारा, तूने दिया सहारा |
  बिगड़ी बनाए सबकी, तेरी आरी आँख का इशारा ||
  दुनियाँ को है पता ये, तू जल्दी मान जाये,सुख-चैन तू लुटाये |
2 डूबे है जब भी नैया, बन जाए तू खवैया |
  मुश्किल मे इस लिए सब, तुझको पुकारे मैया ||
  संसार की हकीकत, क्यूँ न समझ में आए, सुख-चैन तू लुटाये |
3 ‘शक्ति’ तुम्हारी भक्ति, जग से दिलाये मुक्ति |
   तेरा नाम इक कवच है, तेरा ही नाम युक्ति ||
   पगडंडिया बहुत हैं, बंदा भटक न जाए, सुख-चैन तू लुटाये |
4  क्या खूब ये सफर है, रहता हमेशा डर है |
   हर इक के दिल की दाती, रहती तुझे खबर है ||
   खुदगर्ज़ इस जहाँ में, कहीं खो ‘शशि’ न जाए, सुख-चैन तू लुटाये |

माँ भवानी की स्तुति ---------- गा के देखें

माँ भवानी की स्तुति ---------- गा के देखें

तर्ज़ -  जो तुझको हो पसंद, वही बात करेंगे

तेरा ही नाम दूसरा, शाहों की शाह है |
तुझको भुला के, साँस भी, लेना गुनाह है ||
सर पर, तुम्हारे हाथ का, होना नसीब है |
तेरा हबीब, ना कभी, मिलता गरीब है ||
दर पर तुम्हारे आ रही, हर एक राह है | तुझको भुला के
तेरी दया की दास्ताँ, गाता जहान है |
सबसे निराली माँ तेरी, दुनियाँ में शान है ||
हर सू तुम्हारे नाम की, माँ वाह-वाह है | तुझको भुला के  
जिसको तुम्हारे नाम की, मस्ती की चाह है |
मिलता वही जहान में, माँ शहनशाह है ||
सब पर करम की माँ मेरी, करती निगाह है || तुझको भुला के
दर पर तुम्हारे आ गया, दुनियाँ से हर के |
खुदगर्ज़ इस जहान को, ठोकर पे मार के ||
दामन पसार के ‘शशि’, मांगे पनाह है |  तुझको भुला के

Friday, September 21, 2012


ये कैसी, अनहोनी होई |
दिल रोया, पर आँख ना रोई ||
चाहूँ लाख, जगाना उसको |
कम करे, तदबीर ना कोई || 
सब बेचारा, कह देते हैं |
जो लिखा है , होगा सोई ||
याद नहीं है, क्या बोया था |
दिल की बस्ती, बंज़र होई ||
अँधेरा है, कैसे ढूँढूँ |
यारो, अपनी किस्मत खोई ||
तन्हाई अच्छी, लगती है |
तन्हाई सा, मीत ना कोई ||
बन्ज़ारों सा, घूम रहा हूँ |
अपना पक्का, ठौर, ना कोई ||
कब अपने से, मिल पाऊँगा |
कब मेरा भी, होगा कोई ||
अब तक उससे, मिल ना पाया |
जिसकी खातिर, सुध-बुध खोई ||
वक़्त ज़ख्म दे, वक़्त ही मरहम |
वक़्त रखे, बीमार ना कोई ||
सुन रक्खा है, मीठा बोलो |
लफ़्ज़ों सी, तलवार ना कोई ||
जैसे रोता, ‘शशि’ को देखा |
कभी, कहीं, बरसात ना रोई ||  
                   

Saturday, April 28, 2012

दिल परेशान मत बनाओ तुम ।
बात कैसी हो, भूल जाओ तुम ।।
आज़माइश के बाद कहता हूँ ।
कभी अपने न, आजमाओ तुम ।।
कुछ भी मुमकिन है, दुनिया वालों से ।
न उम्मीद-ए-वफ़ा लगाओ तुम ।।
साफगोई की डाल लो आदत ।
न किसी का, लिहाज़ खाओ तुम ।।
रस्मों-रिश्तों में, अब नहीं ताकत ।
'शशि' अब तो, बदल ही जाओ तुम ।।    

Monday, January 30, 2012

जिसने हाथों पे यकीं रक्खा, सिकंदर निकला ||

लोग हाथों कि लकीरों पे यकीं करते हैं |
जिसने हाथों पे यकीं रक्खा, सिकंदर निकला ||
जिसे यकीन हो खुद पर, कभी नहीं कहता |
बुरे नसीब कि बाईस , बुरा सफ़र निकला ||
नहीं नसीब हुआ, साया मुझको, अपनों का |
उनसे बहतर, मेरा हमदर्द, इक शज्र निकला ||
ता-उम्र जिसकी, खुदा जान के इबादत की | 
वो नाखुदा भी नहीं, मुझसा ही बशर निकला ||
थी जिस से मिलने की, शिद्दत से आरजू दिल में |
'शशि' का था वो तख्ख्यल , वो हमसफ़र निकला ||  

Friday, January 13, 2012


एक भेंट माँ के नाम  
तर्ज़:-  शराब चीज़ ही ऐसी है, न छोड़ी जाए 

भवानी दर पे तुम्हारे, जो सर झुकाए |
मुराद उसकी हो पूरी, यो मुस्कराए ||
किसी की बिगड़ी, माँ पल में, सँवार देती है | 
अगर यकीं से वो, दर माँ के आये ||
तुम्हारे दर से कोई, ना उम्मीद न लौटे |
कमाल रस्म यहाँ की, ज़हाँ बताये ||
कोई भी राज़ नहीं राज़, माँ भवानी से |
हमारे दिल की खबर, माँ से छुप न पाये ||
उसे मिलेगा, जो दामन यहाँ, पसारेगा |
'शशि' वो हाथ मलेगा, जो कह न पाये ||

Saturday, January 7, 2012

भक्ति गीत तर्ज :- प्रभु आप की कृपा से, सब काम हो रहा है |


सुन्दर छवि तुम्हारी नैनों मे बस गई है |
बिरह की फाँस कब की, इस दिल मे फस गई है ||
जब तक था दूर तुझसे, जब तक मिला नही था |
तुझसे न थी मुहब्बत, तुझसे गिला नही था ||
दर्शन तेरे को मेरी,यह नज़र तरस गई है || सुन्दर छवि तुम्हारी नैनों मे बस गई है |
मिलना है कैसे मुमकिन, इतना ज़रा बता  दे |
रह्ता है जिस जगह तू, उसका पता बता दे ||
तेरी प्रीत बन के नागिन, मुझे कब की डस गई है ||  सुन्दर छवि तुम्हारी नैनों मे बस गई है |
मुझे हो गया यकीं है, की तेरी दया, दवा है |
इस बात की खुशी है, की तू मुझपे मह्र्बां है ||
यूं लगे तुम्हारी रहमत, मुझ पेर बरस गई है || सुन्दर छवि तुम्हारी नैनों मे बस गई है |

Wednesday, January 4, 2012

एक फ़रियाद, माँ के दरबार में ;-



तर्ज :- सो बर ज़न्म लेंगे, सो बर फना हओंगे  
इक बार चले आओ, अब और न तडपाओ |
दर्शन ज़रा दिखलाओ, फ़रियाद न ठुकराओ ||
रस्ता तेरा ताकता हूँ, सोता हूँ न जगता हूँ |
दिन रात तड़पता हूँ, दर्शन को तरसता हूँ ||
दर्शन दिखला जाओ, अब और न..............
इंसान बेचारा हूँ, तकदीर का मारा हूँ |
मैं दास तुम्हारा हूँ, संसार से हारा हूँ ||
करूणा दिखला जाओ, अब और न .............
तेरी शान निराली है, झोली मेरी खाली है |
नादान रहा बरसों, अब होश संभाली है ||
दामन मेरा भर जाओ, अब और न ...........
'शशि; शीश झुकाता है, आवाज़ लगाता है |
महिमा तेरी गाता है, लोगों को सुनाता है ||

भक्ति गीत तर्ज;- मेरे महबूब न जा, आज की रात न जा


दे बता, अपना पता | न मुझे और सता || 
बख्श दे मेरी खता | चैन कर मुझको अता ||
क्या कहूँ, किस तरह बसर की है | 
तुझको अपनी सदा, खबर दी है ||
थोडी कदमां दे विच, जगाह दे-दे | 
दे गुनाहा दी, माँ सजा दे-दे || दे बता, अपना पता | न मुझे और सता ||
तूं  वली हैं, तूं जग दी वाली हैं |
 माँ तूं खुशियाँ लुटान वाली हैं || 
तेरी  शक्ति मेरा सहारा ए | 
तेरी बख्शिश मेरा गुजारा है || दे बता, अपना पता | न मुझे और सता ||
दूर दुख-दर्द सबके करती है |
 पार सबको भंवर से करती है ||
सीस  दर ते 'शशी' झुकान्दा ए |
तेरी शक्ति दी महिमा गान्दा ए || दे बता, अपना पता | न मुझे और सता ||

Thursday, October 20, 2011

Happy Deewaali

सदियों से हम, साल में इक दिन, घर-घर दीप जलाते हैं |
इस दिन को कह कर दीवाली, खुशियाँ बहुत मनाते हैं ||
दीप जलें, अंधियारा भागे, हो जाता उजियारा है |
हर दिन ख़ुशी के दीप जलाएं, बनता फ़र्ज़ हमारा है ||  
ऐसा कर दिखलाना होगा, हर दिन ही दीवाली हो |
घर-घर रौशन हो, खुशियाँ हो, कोई रात न काली हो ||
ख़ुशी मनाओ, खुशियाँ बांटो, अपना लक्ष्य बनाओ सब |
हर दिन दीवाली बन जाए, ऐसा कर दिखलाओ सब ||
सबको दिवाली, मंगलमय हो,सबके घर खुशियों की जय हो |
जब भी दीप जलाना सारे, 'शशि' भूल ना जाना सारे ||
happy deewaali 
सुबह माँगा यही रब्ब से, बना जब था स्वाली सा |
सबका अगली दिवाली तक, हो हर इक दिन दीवाली सा || 

Wednesday, October 12, 2011

on his retirement


हकीकत को बयाँ, करने लगा हूँ |
फ़िक्र में, डूबने-तरने लगा हूँ ||
बुढ़ापे से मैं, डरने लग गया हूँ |   
दुआ अल्लाह से, करने, लग गया हूँ ||
मुझे मोहताज़ न करना, ज़हाँ का |
सफ़र बेशक, ख़तम करना, यहाँ का ||
मुझे फर्जों से, फ़ारिग कर दिया है |
मेरा दामन, सुकूँ से, भर दिया है ||
चला जाऊँ, ज़हाँ से, चलते-फिरते ||
पड़े जीना कभी न, गिरते-पड़ते ||
'शशि' को इतनी ही, बस ज़िन्दगी दे |

Tuesday, October 4, 2011

maa ki ustuti


तर्ज़:- ज़रा सामने तो आओ छलिये, छुप-छुप छलने में क्या राज़ है  
शेराँ वाली है, माँ संसार दी, सारे जग दी है बिगड़ी सँवार दी |
हर इक दी सुने, फ़रियाद माँ, माँ मूरत है सच्चे प्यार दी ||   
दूर करे माँ, दुःख बच्चेयाँ दे, माँ दी शान निराली ऐ |
जो सुख देवे, दुःख हर लेवे, ओह माँ शेराँ वाली ऐ ||
माँ देंदी है सुख, दिल खोल के , कदे किसे नूँ वी न दुत्कारदी | 
हर इक दी सुने, फ़रियाद माँ, माँ मूरत है सच्चे प्यार दी || 
रिश्ते- नाते मतलब दे ने, हर पासे बदहाली ऐ |
जिस नूँ अपना कह सकदे हाँ, ओह माँ शेराँ वाली ऐ ||
सारी संगत है, अर्ज़ गुजार दी, कर बारिश माँ सब्र-औ-करार दी |
हर इक दी सुने, फ़रियाद माँ, माँ मूरत है सच्चे प्यार दी ||
माँ तेरे चरणा विच बह के, 'शशि' ने अर्ज़ सुनानी ऐ |
तेरी कृपा, तेरी रहमत नल, अपनी आस पुजानी ऐ ||
कर कृपा ते कष्ट मिटा मेरे, गल मन्न लै माँ भुल्लन हार दी ||
हर इक दी सुने, फ़रियाद माँ, माँ मूरत है सच्चे प्यार दी || 

shor-e-dil


तर्ज़:- ज़रा सामने तो आओ छलिये, छुप-छुप छलने में क्या राज़ है  
शेराँ वाली है, माँ संसार दी, सारे जग दी है बिगड़ी सँवार दी |
हर इक दी सुने, फ़रियाद माँ, माँ मूरत है सच्चे प्यार दी ||   
दूर करे माँ, दुःख बच्चेयाँ दे, माँ दी शान निराली ऐ |
जो सुख देवे, दुःख हर लेवे, ओह माँ शेराँ वाली ऐ ||
माँ देंदी है सुख, दिल खोल के , कदे किसे नूँ वी न दुत्कारदी | 
हर इक दी सुने, फ़रियाद माँ, माँ मूरत है सच्चे प्यार दी || 
रिश्ते- नाते मतलब दे ने, हर पासे बदहाली ऐ |
जिस नूँ अपना कह सकदे हाँ, ओह माँ शेराँ वाली ऐ ||
सारी संगत है, अर्ज़ गुजार दी, कर बारिश माँ सब्र-औ-करार दी |
हर इक दी सुने, फ़रियाद माँ, माँ मूरत है सच्चे प्यार दी ||
माँ तेरे चरणा विच बह के, 'शशि' ने अर्ज़ सुनानी ऐ |
तेरी कृपा, तेरी रहमत नल, अपनी आस पुजानी ऐ ||
कर कृपा ते कष्ट मिटा मेरे, गल मन्न लै माँ भुल्लन हार दी ||
हर इक दी सुने, फ़रियाद माँ, माँ मूरत है सच्चे प्यार दी || 

 

Thursday, September 22, 2011

दोहे

गम मत कर,चाहे जगत में, होवे हार या जीत |
फानी यह संसार है, नफरत करो या प्रीत ||
खोजत-खोजत खो गए, जाने कितने लोग |
भूल गए इस कथन को, मन जीते-जग जीत ||

Monday, September 12, 2011

shor-e-dil

आसमाँ पे ईश्वर, धरती पे माँ-बाप |
झेलें जो, संतान की खातिर सब संताप || 
इश, गुरु, माँ-बाप की, ले-ले जो आशीष |
उसकी तीनो लोक में, न होवे तफ्तीश ||

Friday, September 9, 2011

मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ



मैं कैसे कहूँ की मैं क्या चाहता हूँ |
सिर्फ आदमी मैं बना चाहता हूँ ||
ज़माने को देना बता चाहता हूँ |  
ज़मीं को मैं ज़न्नत-नुमाँ चाहता हूँ ||  मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ |
तवक्को  से बहतर ज़हाँ चाहता हूँ |
निगाहों में, आब-ऐ-हया चाहता हूँ ||
हर इक दिल में, खौफ-ऐ-खुदा चाहता हूँ |
अमन की मैं हर-सू फिजा चाहता हूँ || मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ |
न उल्फत का अपनी सिला चाहता हूँ |
न करना ज़ुबां से, गिला चाहता हूँ ||
मैं हर दिल को, गुल सा, खिला चाहता हूँ |
मैं खुद को, खुदा से मिला चाहता हूँ ||मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ |
न नफरत का नाम-ओ-निशाँ चाहता हूँ |
ज़माने का रब्ब से, भला चाहता हूँ ||
मैं हर लब पे, हर पल, दुआ चाहता हूँ |
खुदा न सही, नाखुदा चाहता हूँ ||मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ |
किसी से न होना, खफा चाहता हूँ |
हर इक दिल में रहना बसा चाहता हूँ ||
खुदा से कहूँ , शुक्रिया, चाहता हूँ |
मैं रस्ते का बनना, दिया चाहता हूँ ||  मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ 

मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ


मैं कैसे कहूँ की मैं क्या चाहता हूँ |
सिर्फ आदमी मैं बना चाहता हूँ ||
ज़माने को देना बता चाहता हूँ |  


तवक्को  से बहतर ज़हाँ चाहता हूँ |
ज़मीं को मैं ज़न्नत-नुमाँ चाहता हूँ ||  मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ |
निगाहों में, आब-ऐ-हया चाहता हूँ ||
हर इक दिल में, खौफ-ऐ-खुदा चाहता हूँ |
अमन की मैं हर-सू फिजा चाहता हूँ || मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ |
न उल्फत का अपनी सिला चाहता हूँ |
न करना ज़ुबां से, गिला चाहता हूँ ||
मैं हर दिल को, गुल सा, खिला चाहता हूँ |
मैं खुद को, खुदा से मिला चाहता हूँ ||मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ |
न नफरत का नाम-ओ-निशाँ चाहता हूँ |
ज़माने का रब्ब से, भला चाहता हूँ ||
मैं हर लब पे, हर पल, दुआ चाहता हूँ |
खुदा न सही, नाखुदा चाहता हूँ ||मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ |
किसी से न होना, खफा चाहता हूँ |
हर इक दिल में रहना बसा चाहता हूँ ||
खुदा से कहूँ , शुक्रिया, चाहता हूँ |
मैं रस्ते का बनना, दिया चाहता हूँ ||  मेरी सादगी देख क्या चाहता हूँ 

Wednesday, August 17, 2011

हमारा देश


 स्वर्ग सम है, भू ज़हाँ की, वो हमारा देश है |
इक तिरंगा ही सभी का, मन-पसंद परिवेश है ||
भिन्न-भिन्न हैं प्रांत इसमें, भिन्न-भिन्न इसमें धर्म |
अनेकता मैं एकता का, जग को ये सन्देश है || स्वर्ग सम है, भू ज़हाँ की, वो हमारा देश है |
शान्ति का दूत जग मैं, पंचशील इसका नियम | 
इसका जो संविधान है,सर्व-धर्म निरपेक्ष है || स्वर्ग सम है, भू ज़हाँ की, वो हमारा देश है |
 सुबहें इसकी हैं सुहानीं, इसकी रातें हैं रंगीन |
जितने मौसम, मन लुभाने, इसके सब दरवेश हैं || स्वर्ग सम है, भू ज़हाँ की, वो हमारा देश है |
इसकी अलग पहचान है, जग में निराली शान है |
'मेरा भारत महान है, पलने न दे जो द्वेष है || स्वर्ग सम है, भू ज़हाँ की, वो हमारा देश है | 
    

Sunday, August 14, 2011

पन्द्रह अगस्त

माना त्यौहार भारत के, सब मस्त हैं |
सबसे प्यारा लगे, पन्द्रह अगस्त है ||
इस पर्व की, अनोखी ही पहचान है |
हर तरफ गूँजता, राष्ट्रीय गान है |
भारतीय करते अपने पे, अभिमान हैं ||
इसकी शोभा बढायें, जो सिद्धहस्त हैं || सबसे प्यारा लगे, पन्द्रह अगस्त है ||
इक ख़ुशी की लहर,बन के आता है यह |   
सबके मस्तिष्क पर, छा ही जाता है यह ||
हमको पाके सजग, मुस्कुराता है यह |
इसकी रक्षा को तत्पर, सब सशक्त हैं || सबसे प्यारा लगे, पन्द्रह अगस्त है ||
इसकी खातिर हुए, जितने कुर्बान हैं |
उनकी इतिहास मैं, अपनी ही शान है || 
जो आज़ादी की रक्षा, का दें ज्ञान हैं |  
'शशि' उनके लिए, आज नत-मस्त है |

Tuesday, August 9, 2011

soofi

सबकी बिगड़ी, सँवार देती है |
सबको माँ जैसा, प्यार देती है ||
 
माँगने की तरह तो, मांगो तुम |
माँ मुरादें, हज़ार देती है ||
मांग कर पा लिया, तो कहता हूँ |
माँ तो भर सब, भंडार देती है || 
जो फंसा हो, भंवर के, चक्कर में |
माँ पुकारे, माँ तार देती है || 
माँ को मोहना, भी कोई मुश्किल है |
सर झुका, माँ दुलार, देती है ||
माँ की ममता, का मोल, क्या दे 'शशि' |
माँ तो कर, जाँ निसार देती है || 
2

दरींचा बे-सदा कोई नहीं है ;- गुलाम अली 

तुम्हारे दर सा कोई, दर नहीं है |
कहीं भी और, झुकता सर नहीं है ||
सुकूँ मिलता है जो, दिल को यहाँ पर |
बराबर उसके, कोई ज़र नहीं है ||
ठिकाना कर लिया, दर पर तुम्हारे |
बदलते क्यूँ तेरे, तेवर नहीं हैं ||
जी तेरे नाम का, ले-ले सहारा |
वो इस दुनियाँ को, समझे घर नहीं है ||
जिसे शक्ति ने शक्ति, बख्श दी हो |
उसे लगता 'शशि' कोई, डर नहीं है ||